फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Four policemen including the inspector in charge suspended in the Pali case

Hardoi: पाली कांड में प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक सख्त

Sun, 30 Jun 2024 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Jun 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Four policemen including the inspector in charge suspended in the Pali case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने पाली के प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी अमन राजपूत के घर पर शनिवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। अमन की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि उसके माता-पिता ,गर्भवती बहन और बहनोई को भी घायल कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शाम को चार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी,जिनमें दो पुलिस की गोली से घायल हो गए थे। देर रात एस पी केसी गोस्वामी ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर पाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय को निलंबित कर दिया है । पाली थाने में तैनात सिपाही जयपाल,विनोद कुमार और विनय कुमार को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसी भी मामले में हीला हवाली न करें। लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - केसी गोस्वामी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed