{"_id":"6a675af4413c7bcb1a02809b","slug":"hardoi-father-accused-of-elder-son-s-murder-takes-his-own-life-after-quarrel-with-younger-son-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बड़े बेटे के हत्यारोपी पिता ने छोटे बेटे से झगड़े के बाद मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बड़े बेटे के हत्यारोपी पिता ने छोटे बेटे से झगड़े के बाद मौत को गले लगाया
Mon, 27 Jul 2026 06:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:50 PM IST
सार
Hardoi News: घर से 70 मीटर दूर फंदा लगाकर जान दी। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
पुत्तू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे के हत्यारोपी ने दूसरे बेटे और बहू से झगड़ने के बाद सोमवार सुबह अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रेहरिया निवासी पुत्तू (72) खेती करते थे। उनके बेटे सुरेश की गोली मारकर हत्या 19 मार्च 2024 को कर दी गई थी। पुत्तू ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
24 मार्च को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पुत्तू और उनके बेटे दिनेश को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि सुरेश के चाल चलन से परेशान होकर पिता और भाई ने हत्या की थी। 23 मार्च को ही पुत्तू और दिनेश को जेल भेज दिया गया था। लगभग चार माह बाद दोनों की जमानत हो गई थी। पुत्तू गांव में दिनेश के साथ ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे पुत्तू और दिनेश के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद खुदकुशी करने की बात कहकर पुत्तू घर से निकल गया और बमुश्किल 70 मीटर दूर स्थित जामुन के पेड़ पर तहमद से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दिनेश की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।