फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: farmer-body-found-hanging-from-tree

हरदोई: खेत पर फसल देखने गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों में मच गया कोहराम

Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
सार

किसान गौरव दीक्षित गुरुवार सुबह खेत पर फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही खेत के पास नरेंद्र के बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटका होने की सूचना परिजनों को मिली। गांव में चर्चा के है कि किसान मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था। फिलहाल परिजन कुछ भी नहीं बता रहे है। 

विज्ञापन
Hardoi: farmer-body-found-hanging-from-tree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव में एक किसान का शव बाग में आम के पेड़ से मफलर के सहारे लटकता मिला।जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  गांव में चर्चा के है कि किसान मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था। फिलहाल परिजन कुछ भी नहीं बता रहे है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी किसान गौरव दीक्षित (22) गुरुवार सुबह पड़ोस के गांव सेमरझाला स्थित खेत पर फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही खेत के पास नरेंद्र के बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटका होने की सूचना परिजनों को मिली। पेड़ के नीचे ही उसके जूते पड़े थे।
विज्ञापन


पिता दिनेश चंद्र ने बताया कि गौरव चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उन्होंने किसी भी तरह के कोई आरोप भी नहीं लगाएं हैं। घटना के कारणों की जानकारी न होने की भी बात कही। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या की ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed