फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Due to flood in Ramganga, water level on Sandi-Kannauj road reached three feet

रामगंगा में बाढ़: सांडी-कन्नौज मार्ग पर तीन फीट ऊंचाई में आया पानी, आगवामन के लिए लोग नाव का ले रहे सहारा

Wed, 18 Sep 2024 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2024 09:45 PM IST
सार

Hardoi News: रामगंगा में बाढ़ से सांडी-कन्नौज मार्ग पर श्रीमऊ के पास पानी तीन फीट ऊंचाई में आया गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। दो दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं।
 

विज्ञापन
Hardoi: Due to flood in Ramganga, water level on Sandi-Kannauj road reached three feet
रामगंगा में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से यहां गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को सांडी-कन्नौज मार्ग पर श्रीमऊ के पास करीब तीन-तीन फीट ऊंचाई में पानी आ गया। इससे इस मार्ग पर रोडवेज बस सहित वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। लोग आवागमन के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। नदियों का पानी खेतों में भर जाने से धान, मक्का और ज्वार की फसलें खराब होने लगी हैं।

विज्ञापन



सांडी क्षेत्र में कटरी छोछपुर गांव के पास बाबा की कुटी में पानी भर जाने से यहां पर संरक्षित मवेशियों को चारा-दान की भी दिक्कत हो गई है। अलीशेरपुरवा गांव में पानी घुसने लगा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर प्रशासन ने शिफ्ट कराना शुरु किया है। पहाड़ों पर हो रही बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में पानी से यहां कटियारी क्षेत्र में गंभीरी और नीलम नदी में भी पानी आ जाने से पांचों नदियाें का पानी एक हो गया है। इससे क्षेत्र के श्रीमऊ, कुसमुखोर, कड़रिया, हन्नामऊ, फदुल्लापुर, खिम्मापुरवा, कटरी छोछपुर, मवला अखवेलपुर, बम्टापुर, चिल्लौर, चंद्रमपुर, कहारकोला आदि दो दर्जन से अधिक गांव पानी से चारों ओर से घिर गए हैं। कटरी छोछपुर गांव के पास ही बाबा की कुटी में गर्रा नदी का पानी भर जाने से संरक्षित मवेशी ऊंचे स्थान पर डेरा जमाए हैं।

विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार. गंगा और रामगंगा नदी के मध्य करीब 25 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। अरवल, चंद्रमपुर के सभी मजरों में पानी घुस गया है। कटरी क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही है। सवायजपुर एसडीएम संजय अग्रहरि ने बुधवार को अरवल क्षेत्र के अलीशेरपुरवा, बरगदापुरवा, सुजानीपुरवा आदि गांवों में बाढ़ का जायजा लिया। उन्होंने अरवल के मजरा अलीशेरपुरवा के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरु कराया है। बताया कि अरवल प्रधान पति राजपाल को बृहस्पतिवार से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन वितरित कराने के लिए कहा गया है।

पशु चिकित्साधिकारी को मवेशियों के लिए चारा-दाना की व्यवस्था को कहा गया है। प्रशिक्षु एसडीएम कार्यवाहक तहसीलदार माधव उपाध्याय, नायब तहसीलदार अनेक सिंह, बीडीओ हरपालपुर राजीव गुप्ता, एडीओ पंचायत रामनरेश सिंह, अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार साथ रहे।

पाली प्रतिनिधि के अनुसार, गर्रा नदी में पानी न बढ़ने से बाढ़ के हालात जस के तस बने हुए हैं। कहारकोला गावं के मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। शाहाबाद एसडीएम दीक्षा जोशी ने बताया कि अभी किसी प्रकार के कटान होने की जानकारी नहीं हैं। टीमें लगाई गई हैं, जो प्रभावित गांवों पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन

गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी का पानी चेतावनी बिंदु से ऊपर बना हुआ है
गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी का पानी चेतावनी बिंदु से ऊपर बना हुआ है। रामगंगा नदी में पानी मंगलवार की अपेक्षा 40 सेंटीमीटर बढ़ा है और चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पार 137.00 मीटर पर आ गया है। गंगा के पानी में पांच सेंटीमीटर की कमी आई, लेकिन पानी भी अभी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 137.10 मीटर पर है। गर्रा के पानी में 35 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। गर्रा नदी का पानी चेतावनी बिंदु 148.00 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर 148.25 मीटर पर आया है। गर्रा नदी में दूनी बैराज से 8,659 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 78,216, नरौरा बैराज से 1,42,517 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed