फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Drunk labourers beat their colleague to death, all three accused arrested

Hardoi: नशे में धुत मजदूरों ने साथी को पीट-पीट कर मार डाला, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

Hardoi News: नशे में धुत मजदूरों ने साथी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Hardoi: Drunk labourers beat their colleague to death, all three accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में नशे में धुत तीन लोगों ने साथी मजदूर को पीट दिया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार रात मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुरी खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर सालिग गांव निवासी गंगाराम (26) कछौना कोतवाली क्षेत्र के फेज-2 में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसके साथ उसका बहनोई लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के तिकोलिया गांव निवासी खुशीराम भी काम करता था।

विज्ञापन




खुशीराम के मुताबिक 29 दिसंबर की रात वह गंगाराम के साथ फैक्टरी के बाहर स्थित कमरे में खाना खाने के लिए गया था। इसी दौरान फैक्टरी में ही काम करने वाले तिकोलिया निवासी धीरू, दीपू और मनीराम वहां आ गए। आरोप है कि तीनों शराब के नशे में थे और इसी दौरान गंगाराम से विवाद करने लगे। इसी दौरान गंगाराम की पिटाई कर दी। खुशीराम ने किसी तरह गंगाराम को बचाया और फैक्टरी में काम करने वाले रईस के साथ उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल से गंगाराम को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गंगाराम की सोमवार रात मौत हो गई। कछौना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed