{"_id":"61cca4225b9dd331267ed346","slug":"hardoi-drug-addicts-opened-fire-shopkeeper-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: नशेबाजों ने की फायरिंग, दुकानदार की मौत, मुर्गा देने से मना करने पर उतारा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: नशेबाजों ने की फायरिंग, दुकानदार की मौत, मुर्गा देने से मना करने पर उतारा गुस्सा
Wed, 29 Dec 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:38 PM IST
सार
हरदोई में दुकानदार की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के सदर बाजार में बुधवार रात मुर्गा न देने पर नशे में धुत तीन लोगों ने दुकानदार भाइयों से मारपीट कर फायरिंग कर दी। एक दुकानदार पेट में गोली लगने से घायल हो गया। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने तीन हमलावरों में से दो को दबोच लिया। आरोपी मामा-भांजे को पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र के औलादगंज निवासी शवील की सदर बाजार में मुर्गा की दुकान है। शवील और उसका भाई हरवीज बुधवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
नशे में धुत तीन लोग उनके पास पहुंचे और मुर्गा देने के लिए कहा। शवील ने दुकान बंद होने की बात कहकर मना कर दिया। इस पर नशेबाजों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। उसके बाद तमंचों से ताबड़तोड़ 12-13 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली शवील के पेट में लगी और खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। भीड़ ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो लोगों को दबोच लिया। दोनों को ईंट-पत्थरों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने नशेबाजों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचे व भारी संख्या में कारतूस मिले हैं। घायल शवील की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। देर शाम उसकी मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम क्षेत्र के ऊंचा टीला निवासी वीरपाल और उसका मामा सुनील हैं। सुनील शाहजहांपुर के हुल्लापुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।