{"_id":"698ffcc851320596db070fc5","slug":"hardoi-deputy-commissioners-brother-murdered-died-during-treatment-found-covered-in-blood-in-home-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: डिप्टी कमिश्नर के भाई की हत्या; इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: डिप्टी कमिश्नर के भाई की हत्या; इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था
Sat, 14 Feb 2026 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:11 AM IST
सार
Hardoi News: हरदोई के मुड़रामऊ गांव में डिप्टी कमिश्नर के भाई पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मां ने गांव के ही विरोधियों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डिप्टी कमिश्नर के छोटे भाई अपने ही घर के आंगन में रक्तरंजित हालत में पाए गए। हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से उनके पेट पर इतना घातक वार किया कि उनकी आंतें बाहर आ गईं। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल की मां ने गावं के ही लोगों पर हत्या के इरादे से हमला करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, पाली थाने के मुड़रामऊ गावं निवासी रावेंद्र कुमार डिप्टी कमिश्नर है। घर पर मां गोमती (78) व छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते है। मां गोमती के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठीं, तो आंगन में विजय पड़ा दिखा। उसके पास जाकर देखा, तो वह खून से सना था।
विज्ञापन
हत्या के प्रयास में हमला करने का आरोप
पेट मे दाहिनी तरफ गंभीर घाव होने से उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। शोर मचाने पर गांव व परिवार के लोग आ गए। परिजन आनन फानन विजय को लेकर पाली पीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि किसी धारदार हथियार से हमला करने से विजय की आंतें बाहर आ गई थीं।