फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Deputy CMO seals Shantikuti Hospital, pregnant woman had died

Hardoi: डिप्टी सीएमओ ने सील किया शांतिकुटी अस्पताल, गर्भवती की हुई थी मौत

Wed, 23 Oct 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2024 12:05 AM IST
सार

Hardoi News: डिप्टी सीएमओ ने शांतिकुटी अस्पताल सील कर दिया है। आरोप है कि प्राइवेट अस्पताल ने खून चढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये लिए थे। खून की व्यवस्था नहीं कर पाए थे। जिसके बाद खून की कमी से गर्भवती की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Hardoi: Deputy CMO seals Shantikuti Hospital, pregnant woman had died
-शांतिकुटी अस्पताल को सील करते डा. मनोज कुमार सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते शनिवार को मेडिकल कालेज से रेफर करने पर प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराई गई गर्भवती की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। प्राइवेट अस्पताल ने खून चढ़ाने के नाम पर दाे यूनिट के लिए 12000 रुपये गर्भवती के पति से जमा कराए थे और देर रात तक खून की व्यवस्था नहीं कर पाए थे। खून की कमी से गर्भवती की मौत हो गई थी। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह की टीम ने प्राइवेट अस्पताल में छापा डालकर सील कर दिया।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा निवासी सुधीर वाजपेयी की पत्नी रामनंदिनी (32) गर्भवती थी। शनिवार को उसे मेडिकल कालेज से रेफर करने पर परिजन शांतीकुटी अस्पताल ले गए थे। यहां खून की जांच और अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर 2650 रुपये जमा करा लिए गए। यहां मिले चिकित्सक ने खून की कमी की बात कहते हुए दो यूनिट खून के लिए 12 हजार रुपये जमा करा लिए थे। इसके बाद भी खून नहीं चढ़ाया गया था। रामनंदिनी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में खून की कमी से मौत होने की बात सामने आई थी। यह भी पता चला था कि अस्पताल में कोई चिक्तिसक ही तैनात नहीं है। इस जानकारी पर डिप्टी सीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने शांतिकुटी अस्पताल पहुंचकर इसे सील कर दिया। डा. मनोज ने बताया कि मौके पर न तो काेई मरीज मिला और न चिकित्सक। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed