{"_id":"62f238d8867eac6aac3db9d1","slug":"hardoi-crime-murder-of-laborer-dead-body-thrown-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 09 Aug 2022 04:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
मौके पर निरीक्षण करते एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के मजदूर की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर शव मक्के के खेत के किनारे फेंक दिया गया। उसके गले में रस्सी व सिर आदि जगहों पर चोट के निशान थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन