फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Crime: Husband killed his wife

Hardoi Crime: बात नहीं कर रही थी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Thu, 07 Jul 2022 10:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Jul 2022 10:18 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में पति ने पत्नी को लात-घूसों व डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Hardoi Crime: Husband killed his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के बढैयनपुरवा में बात न करने से नाराज पति ने पत्नी की लात-घूसों व डंडे से जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बढैयनपुरवा निवासी नरेश मजदूरी करता है। कुछ माह पूर्व उसकी पत्नी किसी के साथ चली गई थी। 6 जून को वह बिहार के रांची की रहने वाली आरती (30) को शादी कर घर ले आया था। पिता छोटेलाल के मुताबिक आरती अपने पति से बात नहीं करती थी।
विज्ञापन


जिसके चलते पति उसे पीटता था। बुधवार रात पति ने उसकी लात-घूसों व डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतका की बहन को सूचना दे दी गई है। बहन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed