फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Cow smuggler property worth Rs 25 lakh attached

हरदोई: गो-तस्कर की 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर सेल ने कसा शिकंजा

Wed, 13 Apr 2022 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 10:14 PM IST
सार

एएसपी पूर्वी की अगुवाई में गैंगस्टर सेल ने अनीश की अवैध संपत्ति को चिह्नित किया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार को टीम ने गैंगस्टर की 25 लाख की संपत्ति को डुग्गी बजवा कर कुर्क किया है। जिसमें एक इनोवा कार व 1600 वर्ग फुट का मकान शामिल है।

विज्ञापन
Hardoi: Cow smuggler property worth Rs 25 lakh attached
 गोपामऊ मेें गैंगस्टर के मकान की कुर्की के दौरान डुग्गी पिटवाती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में गैंगस्टर सेल ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सेल ने गोपामऊ के गो तस्कर की अवैध तरीके से अर्जित की गई 25 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली। टीम ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दी। इसके साथ ही एक कार को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर सेल सक्रिय किया गया है। सेल ने टड़ियावां थाने के गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला लालपीर निवासी गैंगस्टर अनीस पर कार्रवाई की है। उसके खिलाफ कछौना, कोतवाली देहात व टड़ियावां में गैगस्टर एक्ट समेत गोकशी के 7 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वह गिरोह बनाकर इलाके में गोकशी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसके जरिये उसने लाखों की संपत्ति अर्जित की है। एएसपी पूर्वी की अगुवाई में गैंगस्टर सेल ने अनीश की अवैध संपत्ति को चिह्नित किया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार को टीम ने गैंगस्टर की 25 लाख की संपत्ति को डुग्गी बजवा कर कुर्क किया है। जिसमें एक इनोवा कार व 1600 वर्ग फुट का मकान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed