फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Couple returning from wedding robbed at gunpoint miscreants brutally snatched earrings

Hardoi: शादी से लौट रहे दंपती से तमंचे के बल पर लूट; बदमाशों ने बेरहमी से नोचे कुंडल, महिला के कान फटे

Wed, 25 Feb 2026 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

Hardoi News: संडीला में बदमाशों ने शादी से लौट रहे दंपती को लूट लिया और महिला के कान के कुंडल नोच कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन
Hardoi Couple returning from wedding robbed at gunpoint miscreants brutally snatched earrings
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के भरावन ब्लॉक में चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होकर जा रहे बाइक सवार दंपती को कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। संडीला कोतवाली क्षेत्र में टिकरा कला के पास मंंगलवार आधीरात के बाद हुई घटना की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की है। तमंचे के बल पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पांच में से तीन बदमाश गमछा बांधे थे, जबकि दो ने मास्क लगा रखा था। 10 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर व मोबाइल बदमाश लूट ले गए।

विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के टिकरा कला निवासी सर्वेश पाल लखनऊ में एक बेकरी की दुकान पर काम करते हैं। उनके चचेरे भाई सोहनलाल अपने ननिहाल अतरौली थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में रहते हैं। मंगलवार को सोहनलाल के बेटे अखिलेश की शादी थी। सर्वेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बाइक से टिकरा कला गया था। वहां से पत्नी उमा को साथ लेकर कसियापुर गया था। रात में एक बजे बाइक से दंपती कसियापुर से वापस टिकरा कला जा रहे थे।

विज्ञापन

नकाबपोशों ने तमंचा लगाकर जेवर लूटने की कोशिश की
ढिकुन्नी नहर से सिकरोहरी जाने वाली सड़क पर टिकरा कला के लिए मुड़ते ही एक कार ने ओवर टेक कर दंपती को रोक लिया। दावा है कि सफेर रंग की कार में सवार पांच नकाबपोशों ने तमंचा लगाकर उनसे जेवर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उमा के कान स सोने के कुंडल नोच लिए। इससे उमा के कान फट गए। डरकर उमा ने सोने के दो माला, 250 ग्राम वजन की चांदी की पायल, सर्वेश से दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।

विज्ञापन




घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित
बाइक को लॉक कर चाबी अपने साथ लेकर ढिकुन्नी की ओर कार से भाग गए। गांव पहुंचकर सर्वेश ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सर्वेश के भतीजे आशीष ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। इस पर निरीक्षक इंद्रेश यादव ने घटनास्थल की जांच की। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैंं। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed