फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Couple buried under debris after a kutcha wall collapsed, husband dies

Hardoi: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे दंपती, पति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 24 Jun 2025 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

Hardoi News: कच्ची दीवार गिरने से दंपती मलबे में दब गए। जिसमें पति की मौत हो गई। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के रुदौली गांव की है।

विज्ञापन
Hardoi: Couple buried under debris after a kutcha wall collapsed, husband dies
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौली थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार दोपहर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के पास बैठे दंपती इसकी चपेट में आ गए। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। सोमवार रात हुई बारिश के कारण दीवार ढह जाने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई। रुदौली निवासी श्रीप्रकाश (45) ठेला लगाकर बर्फ और भूजा बेचता था।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे अपनी पत्नी बिट्टा देवी के साथ घर में बैठा था। गांव का ही सोबरन लइया भुनवाने के लिए उससे बात करने आया था। तीनों आपस में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान श्रीप्रकाश के मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में श्रीप्रकाश और उसकी पत्नी बिट्टा देवी दब गई। सोबरन वहां से छह फीट दूर खड़े होने के कारण बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक श्रीप्रकाश की मौत हो गई। उसकी पत्नी को सीएचसी भरावन में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिवार में चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के बड़े भाई नत्था की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार एजाज अहमद भी घटना की सूचना पर मौके पर गए। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि नियमानुसार आश्रितों को लाभान्वित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed