{"_id":"63edc2ec7680a712a005bda5","slug":"hardoi-collision-of-bikes-one-died-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भतीजे को परीक्षा दिलाने ले जा रहे चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भतीजे को परीक्षा दिलाने ले जा रहे चाचा की मौत
Thu, 16 Feb 2023 11:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में बीकापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा छात्र समेत दूसरी बाइक सवार को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
अक्षरा मऊ निवासी रामखेलावन गुरुवार को अपने भतीजे को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जा रहा थे। इसी बीच रास्ते में बीकापुर मोड़ के पास बघौली थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र के चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे को भी हल्की छोटें आईं। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन