फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi CO Nagesh Mishra dies of Corona virus may have cured if he had got treatment on time

यूपी: समय से इलाज मिलता तो बच सकती थी सीओ की जान, पांच दिन तक नहीं आई थी कोरोना जांच रिपोर्ट

Mon, 13 Jul 2020 12:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Jul 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi CO Nagesh Mishra dies of Corona virus may have cured if he had got treatment on time
डिप्टी एसपी नागेश कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई में तैनात डिप्टी एसपी नागेश कुमार मिश्रा रविवार को कोराना से जंग हार गए। उन्हें अगर समय से इलाज मिला होता तो शायद उनकी जान न जाती। दरअसल हरदोई में ड्यूटी के दौरान जब नागेश को कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए तो उन्होंने अपना टेस्ट कराया। 

विज्ञापन


लेकिन पांच दिनों तक उसकी रिपोर्ट ही नहीं आई। हरदोई में पूर्व में तैनात रहे त्रिगुण बिशेन जो अब डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के यहां स्टाफ अफसर हैं, उन्होंने उनसे संपर्क किया। 
विज्ञापन


बिशेन ने वहां के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से संपर्क कर उनके सैंपल की रिपोर्ट तलाश कराई, लेकिन सैंपल नहीं मिला। दिन ब दिन उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कोरोना टेस्ट के कोई डॉक्टर हाथ लगाने को तैयार नहीं था। डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पांच दिन बाद उनका दोबारा सैंपल लिया गया। जांच हुई और कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 


तब तक उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ चुकी थी। उन्हें फौरन लखनऊ में पीजीआई में भर्ती कराया गया, लेकिन शायद तब तक कोराना का संक्रमण नागेश के शरीर में काफी अधिक फैल चुका था, और उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed