फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Chandrashekhar reached the district jail to meet Abdullah Azam

Hardoi: चंद्रशेखर रावण बोले- सड़क से लेकर संसद तक आजम खां परिवार की लड़ाई लड़ूंगा

Mon, 11 Nov 2024 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

Hardoi News: जिला कारागार में बंद अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने के लिए नगीना के सांसद, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर हरदोई पहुंचे। ठीक 10 बजे वह मुलाकात करने के लिए जेल के अंदर गए। 

विज्ञापन
Hardoi: Chandrashekhar reached the district jail to meet Abdullah Azam
जिला कारागार पहुंचे चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर रावण सोमवार को हरदोई पहुंचे। उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां से करीब एक घंटा से अधिक समय तक मुलाकात की। चंद्रशेखर ने कहा कि आजम खां से हमारे सियासी नहीं, पारिवारिक रिश्ते हैं। आजम खां परिवार की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ूंगा। यहां आने का संदेश जिन लोगों तक जाना चाहिए, उन तक पहुंच ही गया होगा। कहा कि सरकार की देखरेख में आजम खां परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भीम आर्मी परिवार के प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने जेल में अब्दुल्ला आजम खां से मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही उनकी मौसी डॉ. तनजीन फातिमा और उनके परिवार से भी मिले। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में अपने छोटे भाई से मिलने आया था। उनका हालचाल जाना, सोंचा था वह परेशान होंगे, लेकिन वह बहादुर परिवार से हैं और पूरी ताजगी से मिले। पूरा परिवार आज जिस तकलीफ में है सभी देख रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग तमाशा देख रहे हैं, यह भी इतिहास में लिखा जाएगा। एक परिवार ने कमजोरों, मजलूमों और उत्तर प्रदेश की लंबे समय तक सेवा की। मुदकमों से जुड़े कागज पढ़े हैं और वादी कह रहा है कि हमारा कोई नुकसान नहीं हुआ और सरकार कह रही हमने कुछ खरीदा नहीं है। सब कुछ सरकार की देखरेख में हो रहा है। इसके बाद भी रोज नए मुकदमा दर्ज कराए जा रहे हैं। कहा कि जब मौका मिलेगा और ताकत बढ़ेगी तब इन सभी मुकदमों की जांच कराई जाएगी। फर्जी मुकदमा करने वाले उन अधिकारियों का ख्याल रखा जाएगा। चेतावनी के तौर पर कहा कि अब्दुल्ला आजम खां के साथ कोई साजिश की गई तो सरकार की ईंट से ईंट से बजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed