फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Bus started moving without driver, ran over petrol pump worker filling air

Hardoi: बिना चालक ही चल पड़ी बस, हवा भर रहे पेट्रोल पंप कर्मी को रौंदा, हालत गंभीर

Thu, 04 Jul 2024 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बस बिना चालक ही चल पड़ी। बस ने हवा भर रहे पेट्रोल पंप कर्मी को रौंद दिया। गंभीर हालत में कर्मी को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hardoi: Bus started moving without driver, ran over petrol pump worker filling air
बस से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शहर के घंटाघर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में खराब खड़ी बस अचानक बिना चालक के ही चल पड़ी। पेट्रोल पंप पर ही बाइक में हवा भर रहे कर्मचारी को रौंदते हुए बस सड़क पार कर फुटपाथ पर खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। अचानक हुई इस घटना से खलबली मच गई। पेट्रोल पंप कर्मी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

घंटाघर मार्ग पर टंडन पेट्रोल पंप है। बुधवार रात एक चालक बस में डीजल डलवाने आया था। इसी दौरान बस खराब हो गई। इस पर चालक ने किसी तरह बस पेट्रोल पंप परिसर में ही एक तरफ खड़ी कर दी और पहियों के आगे ईंट लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे अचानक बस अपने आप ही चल पड़ी। पेट्रोल पंप पर हवा भर रहे कर्मचारी माधौगंज थाना क्षेत्र के डकौली निवासी तेजपाल (36) को रौंदते हुए सड़क पर फुटपाथ पर खड़ी दूसरी बस से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तेजपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से बस को हटवाया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बस खराब खड़ी थी। संभवत: पहिए के आगे लगाए गए ईंटों के हट जाने और ढलान होने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed