{"_id":"65d49d4f64b6b51338038f1f","slug":"hardoi-bull-attacks-bike-riding-friends-one-dead-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सांड ने बाइक सवार दोस्तों पर किया हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सांड ने बाइक सवार दोस्तों पर किया हमला, एक की मौत
Tue, 20 Feb 2024 06:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र में बाइक सवार दोस्तों पर आपस में लड़ रहे सांडों मे से एक ने हमला बोल दिया। हमले में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हरपालपुर कस्बा निवासी युवक शिवम (26) पलिया तिराहा पर मिठाई की दुकान चलाता था। उसके दोस्त हरपालपुर कस्बा निवासी रंजीत (25) के ताऊ रमेश के पुत्र का तिलक अरवल थाना क्षेत्र के बरान गांव में सोमवार को था। शिवम और रंजीत बाइक से बरान गए थे। तिलक में शामिल होकर वापस घर जाते समय परचौली गांव के पास सड़क पर दो सांड लड़ रहे थे।
विज्ञापन
इस पर बाइक चला रहे शिवम ने बाइक रोक दी। इसी बीच इनमें से एक सांड ने शिवम और रंजीत पर हमला बोल दिया। दोनों के पेट पर सींग से वार कर दिए और कई बार उठाकर पटक दिया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया और रंजीत की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन