फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Bolero collided with bike, mother died, son injured

Hardoi: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

Tue, 11 Jul 2023 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jul 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Bolero collided with bike, mother died, son injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हरदोई जिले में बघौली चौराहे से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे मां-बेटे को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने ईंट भट्ठे के सामने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे को कम चोटें आई। घायल अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बघौली थाना के राव बहादुर निवासी रामाधार सोमवार की शाम को मां हरि प्यारी (70) को लेकर बघौली चौराहे दवा दिलाने गए थे। दवा लेने के बाद बाइक से दोनों मां-बेटे घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। मां के अधिक चोट लगने के कारण परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान हरिप्यारी ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों में मातम पसर गया। रामाधार ने बताया वह पांच भाइयों में सबसे छोटा है। बघौली थाना अध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन माह पहले बीमारी के चलते हुई थी पिता मौत
हरिप्यारी के पति चंद्रमा प्रसाद की लंबी बीमारी के चलते तीन माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से हरि प्यारी भी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed