{"_id":"61a70ab027832644fc7d7f9f","slug":"hardoi-body-of-the-tonga-driver-found-landing-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तालाब में उतराता मिला तांगा चालक का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तालाब में उतराता मिला तांगा चालक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 01 Dec 2021 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हरदोई जिले में तांगा चालक की मौत का मामला सामने आया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अचन्कापुर निवासी बंटी (26) तांगा चलाता था। परिजनों के मुताबिक बंटी मानसिक रूप से पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था। मंगलवार को वह दवा लेने के लिए हरपालपुर गया था।
ऑटो से दवा लेकर वापस आने पर वह पलिया तिराहा पर उतर गया था। पलिया में ही स्थित तालाब के निकट उसे बैठा देखा गया था। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह शौच के लिए गए लोगों को बंटी का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मुंह के बल तालाब में गिर कर पानी में डूबने से मौत होने की बात परिजन कह रहे हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।