फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Body of Drowned Teenager Recovered After 19 Hours Had Come to Bless Nephew at Head Shaving Ceremony

Hardoi: नदी में डूबे किशोर का 19 घंटे बाद मिला शव; भांजे के मुंडन में आया था आशीर्वाद, आखिरी फोटो बनी याद

Sun, 05 Apr 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Apr 2026 12:31 PM IST
सार

Hardoi News: पाली में बहनोई के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दिल्ली निवासी आशीर्वाद (17) की शनिवार को गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। 19 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह घटनास्थल से दो किमी दूर मेहंदीपुर गांव के पास उसका शव मिला।

विज्ञापन
Hardoi Body of Drowned Teenager Recovered After 19 Hours Had Come to Bless Nephew at Head Shaving Ceremony
नदी में नहाने के दौरान मस्ती करता आशीर्वाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर धर्मपुर में गर्रा नदी में डूबे किशोर का शव करीब 19 घंटे बाद घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मेहंदीपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पाली थाने के धर्मपुर गांव निवासी वीर प्रताप के बेटे का बीते सोमवार मुंडन संस्कार था।

विज्ञापन

भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने दिल्ली निवासी आशीर्वाद (17) भी अपने परिजनों के साथ बहनोई के घर धर्मपुर में आया था। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे वीर प्रताप अपने साले आशीर्वाद, भतीजे आशीष, अंतिमा, नैना अन्नू सहित करीब नौ लोग गर्रा नदी नहाने गए थे। बाकी लोग बाहर आ गए थे, लेकिन आशीर्वाद गहरे पानी में जाने से डूब गया था।

विज्ञापन

घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मिला शव
वीर प्रताप ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वीर प्रताप भी डूबने लगा था। जैसे तैसे वीर प्रताप ने खुद को बचाया था, लेकिन आशीर्वाद डूब गया था। पुलिस ने ग्रामीण व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई थी। देर रात तक उसका पता नहीं चला था। करीब 19 घंटे बाद रविवार सुबह सात बजे आशीर्वाद का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मेहंदीपुर गांव में उतराता मिला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना से मां मुन्नी सहित परिजनों में कोहराम है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि नहाने के दौरान आशीर्वाद की एक फ़ोटो भी सामने आई है, जिसमें नदी नहाते समय वह मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed