{"_id":"663f8c8f26f8c6e11104bcd5","slug":"hardoi-bike-riders-hit-by-car-one-dead-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: चीनी लेने जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: चीनी लेने जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल
Sat, 11 May 2024 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 May 2024 10:26 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
श्यामा कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौगवां निवासी अमन कुमार (16) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। गांव निवासी श्यामा कुमार (30) से उसकी दोस्ती थी। शनिवार शाम श्यामा कुमार अपनी बाइक से अमन की दुकान गया था। इसी दौरान अमन ने उसे बताया कि दुकान के लिए चीनी की बोरी खरीदने जहानीखेड़ा जाना है। इस पर श्यामा कुमार उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जहानीखेड़ा जा रहा था। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धामापुर गांव के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वास शर्मा ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पसिगवां भेजा। पसिगवां सीएचसी लखीमपुर जनपद में आती है, लेकिन घटनास्थल के सबसे करीब होने के कारण घायलों को वहां भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई। सीएचसी में श्यामा कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अमन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर बरेली गए हैं। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। श्यामा कुमार खेती करता था। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।