{"_id":"64902376def2927a0709bd63","slug":"hardoi-angry-husband-shot-wife-and-sister-in-law-over-dispute-sister-in-law-died-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: विवाद से नाराज पति ने पत्नी और साली को गोली मारी, साली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: विवाद से नाराज पति ने पत्नी और साली को गोली मारी, साली की मौत
Mon, 19 Jun 2023 03:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:16 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी व साली पर फायर कर दिया। गोली लगने से साली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। पत्नी को बचाने आई साली पर भी दो फायर कर दिए। घटना में साली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। निजामपुर निवासी नसरुद्दीन का निकाह गांव की ही यासमीन बेगम (32) के साथ हुआ था। पिछले लगभग एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
यासमीन का मायका गांव में ही है। एक वर्ष से यासमीन अपने मायके में रह रही है। सोमवार दोपहर यासमीन अपनी बड़ी बहन सहरबानो (35) के साथ गांव से 100 मीटर दूर स्थित अपने बाग में आम तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान यासमीन का पति नसरुद्दीन वहां पहुंच गया और घरेलू विवाद का उलाहना देते हुए तमंचे से यासमीन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
कोख में गोली लगने से यासमीन वहीं गिर गई, तो सहर बानो उसे बचाने दौड़ी। इसी दौरान नसरुद्दीन ने तमंचे से दो गोली सहर बानो को भी मार दी। सीने और हाथ में गोली लगने से सहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंच गई। यासमीन की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन