फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Ambedkar statue at the intersection broken after being hit by a truck in dense fog

Hardoi: घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से टूटी चौराहे पर लगी आंबेडकर प्रतिमा

Sun, 18 Jan 2026 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Ambedkar statue at the intersection broken after being hit by a truck in dense fog
टूटी पड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा व मौके पर मौजूद बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से कैमिकल लेकर सीतापुर जा रहा ट्रक प्रतापनगर चौराहा पर बने गोलदारे को तोड़ते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से टकरा गया। इसके कारण डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा टूटकर गिरगई। रविवार सुबह इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बसपा जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां डॉ. आंबेडकर की दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


प्रतापनगर चौराहा पर गोलदारा बना है। यहां ऊंचे प्लेटफार्म पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। शनिवार रात घने कोहरे के कारण ट्रक गोलदारे पर चढ़ गया और प्रतिमा को टक्कर मार दी। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि चालक और हेल्पर ट्रक समेत पुलिस के कब्जे में हैं। कोतवाल ओपी सरोज ने बताया कि ट्रक चालक राजस्थान का है। वह मौके पर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है। उधर दूसरी ओर बसपा जिलाध्यक्ष सूर्यकांत निराला के साथ ही सपा नेता अशोक वर्मा गोपार भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने यहां प्रतिमा टूटने पर नाराजगी जताई, लेकिन दूसरी प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन मिलने पर शांत हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed