फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: After informing his sister, young man committed suicide by jumping in front of a Shramik Special Train

Hardoi: बहन को बता कर युवक ने श्रमजीवी सुपरफास्ट के सामने आकर की खुदकुशी

Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: After informing his sister, young man committed suicide by jumping in front of a Shramik Special Train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मनपसंद जगह विवाह न होने से नाराज युवक ने पहले बड़ी बहन को फोन कर खुदकुशी करने की सूचना दी। फिर वह हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन के सामने आ गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी गजराज (22) मिठाई दुकानदार थे। उनकी दुकान बेनीगंज बस अड्डे के पास में है।

विज्ञापन


गजराज की बड़ी बहन सुनीता देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककराली में रहती हैं। सुनीता के पति छोटू ने बताया कि गजराज प्रेम विवाह करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग राजी नहीं थे। बुधवार की सुबह शादी में मिठाई बनाने की बात कर गजराज घर से निकले थे। शाम के समय गजराज ने सुनीता को फोन किया। गजराज ने बताया कि वह खुदकुशी कर लेंगे। इसके बाद फोन रख दिया।
विज्ञापन


सुनीता, छोटू के साथ अन्य परिजन उन्हें लगातार फोन करते रहे, लेकिन गजराज ने बात नहीं की। बुधवार की रात 7:31 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गजराज रन थ्रू ट्रेन श्रमजीवी सुपरफास्ट के सामने आ गए। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। जीआरपी मौके पर आ गई। जीआरपी को उनकी जेब से मोबाइल मिला। इस दौरान मोबाइल की घंटी बजी गई। फिर जीआरपी ने गजराज के परिजनों को मौत की सूचना दी। गजराज चार भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर थे। अविवाहित थे। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भास्कर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed