फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: accused of Misdeed a nurse's minor daughter was injured by police bullet in an encounter

Hardoi: आया की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल

Sun, 05 Oct 2025 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 06:19 PM IST
सार

Hardoi News: मानसिंह यादव पर 25 हजार का इनाम भी था। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Hardoi: accused of Misdeed a nurse's minor daughter was injured by  police bullet in an encounter
घायल दुष्कर्म के आरोपी मानसिंह को ले जाते पुलिसकर्मी व मौके पर पड़ा तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एंबुलेंस चालक की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली दायें पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 14 सितंबर को पीएचसी में तैनात वार्ड आया की बेटी से दुष्कर्म किया था। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड आया के पद पर तैनात है। बीती एक अक्तूबर को उसने पाली थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 14 सितंबर को उसकी बेटी (15) उसे खाना देने के लिए पीएचसी आई थी। दोपहर बाद तीन बजे बेटी वापस कमरे पर जा रही थी। 102 एंबुलेंस सेवा में चालक शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के वजीरगंज निवासी मानसिंह यादव ने बेटी को पानी देने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया। इसके बाद किशोरी को अपने कमरे में घसीटकर उससे दुष्कर्म किया। 26 सितंबर को घटना की जानकारी किशोरी ने अपनी मां को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मानसिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि शनिवार आधीरात के बाद मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानसिंह गौरा उदयपुर के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से मानसिंह घायल हो गया। मौके से उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी सवायजपुर से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed