फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Unknown vehicle hits TUV, uncle and nephew killed and four injured, police engaged in investi

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने टीयूवी को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत और चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Oct 2023 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 01:10 PM IST
सार

Hardoi News: बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि किस वाहन से टीयूवी टकराई है। इसका पता नहीं चल पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Unknown vehicle hits TUV, uncle and nephew killed and four injured, police engaged in investi
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज मार्ग पर टीयूवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में टीयूवी सवार छिबरामऊ ग्राम प्रधान के भाई और चाचा की मौत हो गई। वहीं, जीप में सवार एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रवीण सिंह के भाई अमरीश सिंह उर्फ बंटू (48) सोमवार शाम सुरसा थाना क्षेत्र के म्योनी गांव गए थे। यहां वह अपने साढ़ू के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन

साथ में उनकी पत्नी बबली सिंह (45), चाचा राजेंद्र सिंह (58), चाची ममता सिंह (55), भतीजी शिवा (13) और लखनऊ निवासी रिश्तेदार वीरू सिंह (26) भी मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। सोमवार देर रात यह लोग टीयूवी से वापस गांव जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने टीयूवी में टक्कर मार दी
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टीयूवी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टीयूवी में सवार सभी लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया।

लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
यहां चिकित्सकों ने अमरीश सिंह उर्फ बंटू को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि ममता सिंह को यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना में घायल बबली, शिवा और वीरू को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि किस वाहन से टीयूवी टकराई हैइसका पता नहीं चल पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed