फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Three killed in bike collision, three injured

Hardoi Accident: बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, मां बेटी समेत तीन घायल

Thu, 25 Sep 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Sep 2025 11:13 PM IST
सार

लखनऊ रोड पर पराग डेयरी के पास सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Three killed in bike collision, three injured
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में दो दोस्तों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की मां, भाभी और भतीजी घायल हुई हैं। बृहस्पतिवार रात हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया निवासी सोनेलाल (22) मजदूरी करते थे। गांव में उनके मकान के सामने रहने वाले राजन (22) भी मजदूरी करते थे।

विज्ञापन


दोनों आपस में दोस्त थे। इन दिनों दोनों शहर के बाबा मंदिर के निकट चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी के बाद दोनों देर रात बाइक से वापस गांव जा रहे थे। बाइक सोने लाल चला रहा था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से बाइक से बघौली थाना क्षेत्र के पेड़वा निवासी आदित्य (25) अपनी मां मुन्नी देवी (55), भाभी सरोजनी (27) और भतीजी शिवांशी (ढाई वर्ष) के साथ आ रहा था। लखनऊ रोड पर पराग डेयरी के पास दोनों बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


घटना में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सोनेलाल और राजन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल मुन्नी देवी, सरोजनी और शिवांशी को साौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सोनेलाल चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था, जबकि राजन छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। राजन और सोनेलाल के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में और आदित्य का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed