फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Roadways bus hits bike, brother-in-law dies, Brother-in-law narrowly escapes, body sent for p

Hardoi Accident: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, साले की मौत...बाल-बाल बचा बहनोई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 30 Mar 2024 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई बाल-बाल बच गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के बारे में जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Roadways bus hits bike, brother-in-law dies, Brother-in-law narrowly escapes, body sent for p
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बहनोई के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक को हरदोई सीतापुर मार्ग पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्योरा निवासी लवकुश (30) राजमिस्त्री था।

विज्ञापन

उसके बहनोई छोटू लोनार कोतवाली क्षेत्र के इटोरिया गांव में रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम लवकुश इटोरिया गया था। बहनोई छोटू से होली मिलने के बाद उसे साथ लेकर अपनी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के डही गांव बाइक से जा रहा था। देर रात हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र के भोगईपुरवा गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना में सिर के बल सड़क पर गिरे लवकुश को गंभीर चोटे आईं, जबकि उसका बहनोई बाल-बाल बच गया। लवकुश को गंभीर हालत में अहिरोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के बारे में जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed