फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident Maruti van collided with Apache bike riding couple and their daughter died

Hardoi Accident: मारुति वैन ने अपाचे में मारी टक्कर, बाइक सवार दंपती की पुत्री समेत मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Oct 2024 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

Hardoi News: पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की पुत्री समेत मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hardoi Accident Maruti van collided with Apache bike riding couple and their daughter died
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर तेज रफ़्तार मारुति वैन ने अचानक सामने आए स्कूली बच्चे को बचाने के चक्कर में अपाचे बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की बेटी समेत मौत हो गयी। हादसे में एक स्कूली छात्र को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन

गोपामऊ कस्बे के हनीफ (36) पुत्र मदनने खां अपनी पत्नी सुहाना (34) व पुत्री आयशा (5) के साथ अपाचे बाइक से जेबीगंज की ओर जा रहे थे। पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर ईंट-भट्ठे के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने अचानक अपाचे में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा वैन के सामने आए स्कूली बच्चे रोहित (13) पुत्र महेश निवासी वाजिद नगर को बचाने के चक्कर में हुआ। इसमें हनीफ, उसकी पत्नी सुहाना व पुत्री आयशा की मौत हो गई। कोतवाल सुनील दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वैन सवारों का कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed