फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi accident, High speed tractor became uncontrolled, hydraulic mixer machine overturned, laborer killed an

हरदोई हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर हुआ अनियंत्रित...हाइड्रोलिक मिक्सर मशीन पलटी, मजदूर की मौत और साथी घायल

Wed, 16 Aug 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

Hardoi: टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Hardoi accident, High speed tractor became uncontrolled, hydraulic mixer machine overturned, laborer killed an
मृतक सुमित के परिजन रोते-बिलखते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके कारण ट्रैक्टर में पीछे लगी हाइड्रोलिक मिक्सर मशीन पलट गई। मशीन पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के बक्खीपुरवा निवासी सुमित (18) मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह गांव के अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर और हाइड्रोलिक मिक्सर मशीन लेकर सीतापुर जनपद के आंट गांव जा रहा था।
विज्ञापन

सुमित के साथ सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुरवा निवासी छोटू (19) भी मिक्सर मशीन पर सवार था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी पुल के पास तेज रफ्तार के कारण मिक्सर मशीन अचानक पलट गई। घटना में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छोटू अपने मामा लालाराम के साथ टड़ियावां थाना क्षेत्र के बक्खीपुरवा गांव में पिछले तीन माह से रह रहा था और उनके साथ ही मजदूरी करने जाता था। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed