फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Groom maternal uncle dies in accident

Hardoi Accident: दुर्घटना में दूल्हे के मौसा की मौत, दुल्हन के दो भाई घायल

Mon, 19 Feb 2024 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Feb 2024 05:59 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे के मौसा की मौत हो गई। जबकि दुल्हन के दो भाई घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Groom maternal uncle dies in accident
समर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली में जयमाल से पहले दुल्हन को लेने उसके भाइयों के साथ ब्यूटी पार्लर जा रहे दूल्हे के मौसा की कार मुड़रामऊ मोड़ के पास किसी वाहन से टकरा गई। घटना में दुल्हन के दो भाई घायल हो गए, जबकि दूल्हे के मौसा की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप उर्फ वीपी सिंह (32) की बहन रंजना की शादी फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी अवनीश के साथ तय हुई थी। रविवार को बरात आई। शादी तय कराने में अवनीश के मौसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर निवासी समर सिंह उर्फ छुन्ना (55) की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन


शादी में अधिकतर इंतजाम भी दोनों पक्षों की ओर से वही देख रहे थे। जयमाल से पहले रंजना सजने संवरने के लिए पाली के एक ब्यूटी पार्लर गई थी। रविवार रात करीब नौ बजे रंजना का भाई वीरेंद्र अपने चचेरे भाई महेंद्र सिंह (30) और दूल्हे के मौसा समर सिंह के साथ रंजना को लेने कार से पाली जा रहे थे। कार समर सिंह चला रहे थे। पाली भरखनी मार्ग पर मुड़रामऊ मोड़ के पास किसी वाहन से कार टकरा गई।
विज्ञापन


घटना में समर सिंह की मौत हो गई, जबकि महेंद्र कार में ही फंस गए। किसी तरह मशक्कत कर उन्हें निकाला गया। वीरेंद्र को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में भर्ती कराया गया। वीरेंद्र को कुछ देर बाद ही छुट्टी दे दी गई। परिजन समर सिंह का शव लेकर अनंगपुर पहुंचे। सोमवार को पचदेवरा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली के प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में हुई शादी
शादी वाले घर में ढोलक की थाप पर मंगलगीत गाए जा रहे थे। द्वारचार और जयमाल की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच घटना की जानकारी घर पहुंची, तो माहौल गमगीन हो गया। दूल्हे के मौसा की मौत और दुल्हन के भाइयों के घायल होने की सूचना पर लोग बिलख पड़े। गमगीन माहौल में ही शादी की रस्म पूरी कर सोमवार सुबह दुल्हन को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed