फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Car collided with bike and e-rickshaw, father-son died and two injured

Hardoi Accident: कार ने बाइक व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, दो लोग घायल

Thu, 11 May 2023 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 May 2023 07:38 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Car collided with bike and e-rickshaw, father-son died and two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरदोई जिले में सवायजपुर मार्ग पर अनियंत्रित कार ने पहले बाइक और फिर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं, ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बावन में भर्ती कराया है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


सवायजपुर थाना क्षेत्र के हरदोई सवायजपुर मार्ग पर देवपुर और दुलारपुर गांव के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के निबाहू नगला निवासी पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बाइक चला रहे पिता अमरेश और पीछे बैठे बेटे सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मांगलिक समारोह में शामिल होने सवायजपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


दुर्घटना करके भाग रही कार ने कुछ दूर आगे जाकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सवार राम मूरत निवासी कैथई थाना हरपालपुर और सिद्धनाथ निवासी जोहाना दुलारपुर लोनार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक के घरवालों को पुलिस ने सूचना दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed