फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Bike riding farmer dies due to vehicle collision

Hardoi Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 Feb 2024 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Bike riding farmer dies due to vehicle collision
सत्य प्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी मेड़ौआ संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के तिलकखेड़ा मजरा बड़ागांव निवासी सत्यप्रकाश (42) गांव में रहकर खेती करते थे। शुक्रवार को वह अपनी बहन के गांव कछौना कोतवाली क्षेत्र धूरपुरा गए थे। बाइक से रात में वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन


तभी सरेहरी मेड़ौआ मार्ग पर पलराई पुलिया के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखकर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन काकोरी के पास ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed