फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Bike rider dies after being hit by a roadways bus, one injured

Hardoi Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 03 Jul 2024 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 05:58 PM IST
सार

Hardoi News: कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Bike rider dies after being hit by a roadways bus, one injured
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के पास हरपालपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर सुभौआपुर निवासी छंगा उर्फ छविराम (26) पुत्र शिशुपाल उर्फ आधार गांव निवासी अजय (25) पुत्र विजेंद्र के साथ बुधवार सुबह 10.30 बजे बाइक से दोनों रुपापुर की तरफ अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


सवायजपुर की ओर आ रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रुपापुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने घायलों को इलाज के लिए सवायाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां डॉक्टरों ने छंगा उर्फ छविराम को मृत घोषित कर दिया। अजय की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक भाग गया। हादसे के दौरान युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
रोशनपुर सुभौआपुर निवासी छंगा उर्फ छविराम का विवाह दो साल पहले बिन्ना के साथ हुआ था। अभी कोई संतान नहीं है। छंगा की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजन ढांढस बंधा रहे हैं। छंगा मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed