{"_id":"65e07d7f2a0c9314e5072a79","slug":"hardoi-accident-auto-driver-dies-due-to-car-collision-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: विधायक लिखी कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: विधायक लिखी कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 29 Feb 2024 06:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:21 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
माधौगंज थाना परिसर में खड़ी ऑटो में टक्कर मारने वाली कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में माधौगंज-बघौली मार्ग पर बुधवार की देर रात कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घायल ऑटो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाली कार में विधायक लिखा हुआ था। पुलिस ने कार कब्जे में लिया है।
माधाैगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर ज्योली निवासी नन्हेंलाल (42) ऑटो चलाता था। बुधवार देर रात बघौली चौराहा पर सवारियां उतारकर अपने गांव जा रहा था। बघौली मार्ग पर पहुंतेरा गांव के पास माधौगंज की ओर से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में नन्हेंलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डा. लोकेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में पत्नी रीना, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। नन्हेलाल के भाई आशाराम ने कार चालक पर पंजीकरण के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार हरदोई शहर के निवासी संदीप कुमार वर्मा की है। इस पर विधायक लिखा होने की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में कार किसी विधायक के होने की पुष्टि नहीं हुई है।

चाचा विधायक हैं हमारे के बाद... मौसा विधायक हैं हमारे
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिस कार से दुर्घटना हुई है वह प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की है। पड़ताल करने पर पता चला कि संदीप कुमार वर्मा के मौसा उन्नाव जनपद की एक विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। माना जा रहा है कि विभागीय लोगों के साथ ही अन्य लोगों पर भी रौब झाड़ने के लिए कार पर विधायक लिखवाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र का कहना है कि मामले की जांच हो रही है और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।