Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत, दो घायल…ट्रामा सेंटर रेफर
Hardoi News: बीती रात संडीला-अतरौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला-अतरौली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक सहित दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा के मोहल्ला मंडई निवासी जियाउद्दीन (36) के खेत अतरौली मार्ग स्थित ग्राम मुसैला के पास है, जिसमें उसके द्वारा गेंहू लगाया गया था। मंगलवार की रात अपने ही ऑटो से मोहल्ले के सईद (48), नईम (49) व राजकुमार (47) के साथ खेत को देखने गया था।
अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर
वहां से वापस आते समय अतरौली रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने चारों को संडीला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सईद व जियाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, नईम व राजकुमार को ट्रामा रेफर कर दिया। सईद के भाई सगीर ने बताया कि पत्नी सबीना के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। खेती किसानी मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। जियाउद्दीन के भाई फाईमुउद्दीन ने बताया कि एक बेटा, एक बेटी और पत्नी मायरा है। खेती किसानी कर जीवन यापन करते थे। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।