{"_id":"6464c726186805816405876d","slug":"hardoi-a-teenager-hanged-herself-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मोबाइल रखने पर डांटने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मोबाइल रखने पर डांटने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर झूलता मिला शव
Wed, 17 May 2023 05:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 May 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में पिहानी इलाके के मदारीपुरवा गांव में मोबाइल रखने पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली किशोरी का शव दूसरे दिन बुधवार को हरैया गांव के पास शारदा नहर पटरी पर पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुरवा गांव निवासी संतोष की 16 वर्षीया पुत्री पूजा के पास परिजनों ने मंगलवार की शाम मोबाइल देख लिया था। इस पर घरवालों ने उसे काफी डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह मंगलवार को ही घर से चली गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस बीच बुधवार की सुबह उसका शव हरैया गांव के पास शारदा नहर पटरी किनारे खड़े पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। शिनाख्त के बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। हालांकि गांव में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा भी है।
विज्ञापन