{"_id":"69971ba5b5278470150a27b7","slug":"hardoi-a-stone-hit-the-glass-of-the-vande-bharat-express-train-near-the-balokhar-crossing-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बलोखर क्रॉसिंग के पास पत्थर लगने से टूटे वंदे भारत के शीशे, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बलोखर क्रॉसिंग के पास पत्थर लगने से टूटे वंदे भारत के शीशे, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने की मामले की जांच
Thu, 19 Feb 2026 07:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:50 PM IST
सार
वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब बलोखर क्रॉसिंग के पास पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
टूटे वंदे भारत के शीशे व सीट पर बिखरी कांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी के दो शीशे टूट जाने से सनसनी फैल गई। जांच में पता चला कि रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। इन्हीं में से कुछ बच्चों ने पत्थर चलाए जिससे ट्रेन के दो शीशे टूट गए।
विज्ञापन
वाराणसी से मेरठ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलती है। ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर नहीं है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे यह ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन को पार कर मुरादाबाद की तरफ बढ़ रही थी। इस दौरान बलोखर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की बोगी संख्या सी-4 में सीट नंबर 60 और 61 के बीच के दो शीशे पत्थर लगने के कारण टूट गए। इसकी जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल रूम से आरपीएफ को दी गई। साथ ही गृह विभाग से जुड़े उच्चाधिकारियों ने घटना के बारे में पुलिस और जीआरपी के अधिकारियों को भी बताया।
विज्ञापन
सीओ सिटी अंकित मिश्रा, आरपीएफ के कमांडेंट अशोक कुमार, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज भास्कर आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गई है। पता चला कि बलोखर क्रॉसिंग के पास कंजर बस्ती है। यहां के कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के किनारे लकड़ी और गेंद से खेल रहे थे।
विज्ञापन
इन्हीं में से कुछ बच्चों ने पत्थर फेंके थे जो अचानक ट्रेन के आ जाने से शीशे पर जा लगे। उधर, दूसरी ओर आरएपीएफ कमांडेंट ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर धारा 153 के तहत वाद दर्ज किया गया है। धारा 153 में चलती हुई ट्रेन पर पत्थरबाजी करने और यात्रियों की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न करने का उल्लेख है।