{"_id":"643ba292052ecd097009f3b6","slug":"hardoi-15-lakhs-stolen-from-sub-inspector-and-diwan-s-house-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: उप निरीक्षक और दीवान के घर चोरों का धावा, 15 लाख का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: उप निरीक्षक और दीवान के घर चोरों का धावा, 15 लाख का माल किया पार
Sun, 16 Apr 2023 01:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के माधौगंज में अज्ञात चोरों ने दरवाजे में लगे तालों को तोड़ कर एक दरोगा और उसके भाई दीवान के मकान में लगभग एक लाख की नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गए। वहीं पड़ोसी गांव में भी एक मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान पार कर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
थानाक्षेत्र के गांव क्योटी ख्वाजगीपुर निवासी उपनिरीक्षक राम कृष्ण वर्मा और उनके भाई दीवान महेंद्र प्रताप सिंह के घर चोर शनिवार की रात मेन गेट का ताला तोड़कर छत पर चढ़ गए। यहां से जीने के रास्ते से घर के अंदर आए चोरों ने दोनों भाइयों के कमरों के कुंडे तोड़ दिए। कमरे के अंदर रखी लोहे की अलमारी को तोड़कर लगभग 22 तोले सोने के जेवरात व आधा किलो चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपये नगद पाक कर दिए।
राम कृष्ण वर्मा ने बताया कि उसके पापा व मम्मी के कमरे को बाहर से चोरों ने बंद कर दिया था। पड़ोसी को फोन कर कमरे का बेलन खुलवाया, इसके बाद बाहर निकल कर देखा तब कमरों के ताले टूटे देख चोरी होने की जानकारी हुई। कमरों में बिखरा मिला। वहीं जेवरात के डिब्बे खाली मिले। गांव के दो सौ मीटर दूर कुटी के पास ब्रीफकेस ,जेवरात के खाली डिब्बे मिले। राम कृष्ण वर्मा बाराबंकी में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं उनके भाई महेंद्र प्रताप सिंह फाफामऊ प्रयागराज में दीवान के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
वहीं पड़ोस के गांव चंदीपुर में छोटेलाल के मकान में बाउंड्री कूद कर घुसे चोरों ने चैनल का ताला तोड़ कर एक कमरे में रखे दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिक्षिया व 12 हजार की नगदी पार कर दी। दूसरी मंजिल पर एक कमरे की जाली को तोड़ते समय कमरे में सो रहे अनुपम सिंह जग गए और चिल्लाने लगे, जिससे चोर भाग गए। अनुपम ने बताया कि तीन लोगों को उसने खिड़की से भागते हुए देखा था। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि मौके की जांच की गई है चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा।