फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi 1.19 lakh cusecs of water released from barrages Ganga and Ramganga rivers in spate

Hardoi: बैराजों से छोड़ा गया 1.19 लाख क्यूसेक पानी, गंगा व रामगंगा उफान पर; कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा

Fri, 24 Jul 2026 07:46 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 07:46 PM IST
सार

Hardoi News: बैराजों से 1.19 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद हरदोई में गंगा और रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गंगा नदी में 65 सेंटीमीटर और रामगंगा में 42 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे कटियारी और कटरी क्षेत्र में बाढ़ की आशंका गहरा गई है।

विज्ञापन
Hardoi 1.19 lakh cusecs of water released from barrages Ganga and Ramganga rivers in spate
बैराजों से छोड़ा 1.19 लाख क्यूसेक पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को गंगा और रामगंगा नदी के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा नदी का जलस्तर 65 सेंटीमीटर बढ़कर 136.05 मीटर गेज पर पहुंच गया है, जो अब चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर के बेहद करीब है।

विज्ञापन

वहीं, रामगंगा नदी में भी 42 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे इसका जलस्तर 134.80 मीटर गेज पर पहुंच गया है। नदियों के इस उफान से कटियारी और कटरी क्षेत्र के तटीय गांवों में संभावित बाढ़ को लेकर ग्रामीणों और किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hardoi 1.19 lakh cusecs of water released from barrages Ganga and Ramganga rivers in spate
रामगंगा नदी बढा पानी - फोटो : amar ujala

हरिद्वार, नरौरा और ड्यूनी बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी

नदियों के जलस्तर में अचानक आई इस तेजी की मुख्य वजह पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात और बैराजों से भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न बैराजों से गंगा और गर्रा नदी में कुल 1,18,112 (लगभग 1.19 लाख) क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

विज्ञापन

इसमें गंगा नदी के लिए हरिद्वार बैराज से 69,459 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 48,653 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा गर्रा नदी में पीलीभीत स्थित ड्यूनी बैराज से 1,035 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि, गर्रा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की मामूली कमी आई है, फिर भी पानी 144.30 मीटर के खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

कटियारी व कटरी क्षेत्र पर मंडराया खतरा, फसलें और कटान बनीं चिंता

गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के उफान पर आने से जिले के बिलग्राम, सवायजपुर और शाहाबाद तहसील क्षेत्रों के कटियारी व कटरी इलाके सीधे तौर पर प्रभावित होने की कगार पर हैं। नदियों के समीपवर्ती गांवों के किसानों को फसलों के डूबने और उपजाऊ जमीन के कटान का डर सताने लगा है।

इस स्थिति पर हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा का कहना है कि प्रशासन बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी आपात स्थिति नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर संबंधित उपजिलाधिकारियों (SDM) से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है और संभावित बाढ़ से निपटने के सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed