जमीन के लालच में जोरू संग मिल मां-बाप पर किया लोहे की राड से जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदीपुर खुर्रमपुर निवासी 62 वर्षीय सोने लाल का चमन सिंह इकलौता पुत्र है। चमन सिंह के चाल-चलन ठीक नहीं है। चमन सिंह और उसकी पत्नी भाग्यवती चार बीघा जमीन का बैनामा कराने के लिए कई दिनों से पिता सोने लाल दबाव बना रहे हैं।
शनिवार सुबह इसी बात को लेकर चमन सिंह और उसकी पत्नी भाग्यवती ने पिता सोनेलाल व मां रूकमणि पर लोहे की राड से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सोनेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से आरोपी बेटा पत्नी समेत फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में बुजुर्ग सोनेलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटा चमन सिंह और उसकी पत्नी भाग्यवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।