फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Happiness turned to sorrow : maternal uncle who came to niece's wedding had a heart attack, died

Kanpur Dehat: गम में बदली खुशियां...भांजी की शादी में आया था मामा, अचानक पड़ा हार्टअटैक और हो गई मौत

Sat, 06 May 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 01:17 AM IST
सार

जयमाल की रस्म होने के बाद अन्य तैयारियां चल रही थी। उसी दौरान रात करीब 2:30 बजे धर्मेंद्र को हार्टअटैक पड़ा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इस पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही।

विज्ञापन
Happiness turned to sorrow : maternal uncle who came to niece's wedding had a heart attack, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद के चंदा निवादा गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के मामा की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घर में मंगलगीत की जगह बिलखने की आवाज आने लगी। शादी के बाद दुल्हन को विदा किया गया। इसके बाद मामा का शव उठा।

विज्ञापन

चंदा निवादा गांव निवासी शिक्षक आसाराम की बेटी प्रीतम की गुरुवार को शादी थी। दशहरा गांव के एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में प्रीतम के मामा धर्मेंद्र (35) भी परिवार के साथ मूसानगर से आए थे। वह वर्तमान समय में परिवार के साथ कानपुर नगर के दादा नगर में रहते थे।
विज्ञापन

जयमाल की रस्म होने के बाद अन्य तैयारियां चल रही थी। उसी दौरान रात करीब 2:30 बजे धर्मेंद्र को हार्टअटैक पड़ा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इस पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। खबर गेस्ट हाउस पहुंची, तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र की मौत से पत्नी रुचि, बेटे अंश, बेटी सान्या, बहन ममता समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। इसके बाद प्रीतम की शादी की रस्मों की जल्दी से पूरा कराकर उसे विदा किया गया। इधर, शुक्रवार की सुबह परिजन धर्मेंद्र का शव लेकर कानपुर नगर स्थित घर चले गए। दोपहर बाद शव का भैरोंघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed