फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Haphazard roadside parking on the highway increases the risk of accidents.

Kanpur News: हाईवे पर सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग, हादसों का बढ़ा खतरा

Thu, 18 Jun 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Haphazard roadside parking on the highway increases the risk of accidents.
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर सड़क किनारे कई स्थानों पर भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग हो रही है। होटल, ढाबों के अलावा चालक जगह-जगह हाईवे पर ही वाहनों खड़ा कर लेते हैं। ऐसे में हादसों की आंशका बनी रहती है। जबकि जिला प्रशासन ने एनएचएआई से बनाए गए ट्रक ले बाई के अलावा नौ स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसके बावजूद इनमें सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों व होटल, ढाबा संचालकों को नोटिस जारी की गई है। कुछ दिन सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई भी गई लेकिन समय के साथ सब ठंडे बस्ते में चला गया और व्यवस्था बेपटरी हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार को कानपुर-झांसी हाईवे पर पड़ताल की तो कई स्थानों पर सड़क किनारे भारी वाहन खड़े नजर आए। पीछे से आने वाले वाहनों के चालक इनसे बचकर निकलते रहे। कुछ यही स्थिति ढाबों के बाहर भी रही। जहां चाय की चुस्की लेने के लिए रुकने वाले चालक वाहनों को सड़क पर खड़ा कर आराम फरमाते मिले। ऐसे में जब कभी कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार दो चार दिन इनके खिलाफ अभियान चलाकर खानापूर्ति करते हैं। उसके बाद सब पहले जैसा हो जाता है।
विज्ञापन


.......................
माती तिराहा, समय सुबह 11:30 बजे

झांसी जाने के लिए वाहनों के चालक बाराजोड़ से माती होते हुए निकलते हैं। माती तिराहा से भोगनीपुर जाने वाले मार्ग पर बढ़ते ही सर्विस रोड पर एक ट्रक खड़ा नजर आया। जबकि उसके पास ही एक ट्रैक्टर की ट्राली भी खड़ी मिली। ऐसे में स्थानीय लोगों को सर्विस रोड की जगह हाईवे से निकलना मजबूरी हो जाता है। जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। जबकि यह स्थान ब्लैक स्पॉट के लिए चिह्नित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................

नवीपुर, समय दोपहर 12:30 बजे
जैनपुर व नवीपुर में कई औद्योगिक संस्थान संचालित हैं। यहां से मॉल लोड करने व खाली करने के लिए दिनभर भारी वाहनों का आना जाना रहता है। नवीपुर से माती की तरफ बढ़ने पर एक ट्रक हाईवे किनारे खड़ा नजर आया। चालक भी उसी में आराम कर रहा था। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन कभी भी उसकी चपेट में आ सकते है। जिम्मेदार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई का दावा जरूर करते हैं लेकिन उन्हें यह नजर नहीं आता।

....................
कंधिया मोड़, समय दोपहर 12:45 बजे

माती मुख्यालय से अंडरपास होते हुए उरई की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर ट्रक खड़ा नजर आया। जबकि यहां से दिनरात वाहनों का निकलना होता है। जो कभी ही इसकी चपेट में आ सकते हैं। जिला प्रशासन ने इन वाहनों के लिए नौ स्थानों पर होल्डिंग एरिया बना रखे हैं। साथ ही सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिम्मेदार कागजों पर कार्रवाई का आंकड़ा दिखा वाहवाही लूटते रहते हैं।

.....................

बयान.........
हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए चालकों को जागरूक करने के साथ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद इनमें सुधार नहीं हो रहा है। एक बार फिर से अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी। - संजय गुप्ता, सीओ, यातायात
.................

इन प्रमुख स्थानों पर बनाए गए हैं पार्किंग एरिया
- महमूदपुर बुजुर्ग, सिकंदरा

- बारा, अकबरपुर
- पिपरी, भोगनीपुर

- छतेरी, भोगनीपुर
- डिलौलिया बांगर, भोगनीपुर

- मावर, भोगनीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed