फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hang

अपहरण व दुष्कर्म के बंदी ने जेल में फांसी लगा दी जान

Sat, 03 Apr 2021 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
hang
कानपुर देहात। किशोरी से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में बंद आरोपी ने जिला कारागार की पूर्व में बनी खाली पड़ी कोरोना बैरक के जिंगले में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। जेल कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी समर बहादुर उर्फ श्यामजी (24) किशोरी से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में 20 मार्च 2021 से माती जिला जेल मेें बंद था। शुक्रवार शाम उसने पूर्व के दौरान जेल में बनाई गई खाली पड़ी बैरक के बाहर जिंगले में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटकता देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल कर्मी उसे लेकर अकबरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद ईएमओ ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे भाई व अन्य परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जेलर कुश कुमार ने बताया कि मृतक बंदी कई दिनों से परेशान चल रहा था। उसने कोरोना आइसोलेशन के लिए पूर्व में बनाई गई खाली पड़ी बैरक में फांसी लगाई है। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

प्रेमिका की मौत पर अवसाद में था बंदी
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के औनहां चौकी के एक गांव की रहने वाली किशोरी से मृतक बंदी का प्रेम प्रसंग था। उसके परिजनों ने अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उधर, किशोरी ने 28 मार्च को घर में छत की धन्नी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसकी जानकारी जेल में बंद समर बहादुर को हो गई थी। जिसके बाद से वह अवसाद में था और कई दिनों से गुमसुम चल रहा था। जेलर कुश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बंदी द्वारा प्रेमिका की मौत पर अवसाद के चलते फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed