फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hand cut by train banda

बेटे का कटा हाथ लिए अस्पताल में भटकती रही, इलाज के लिए नहीं पसीजा किसी डॉक्टर का दिल

Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
hand cut by train banda
डेमो
ट्रेन की चपेट में आकर दलित युवक का हाथ कट गया। उधर, लहूलुहान बेटे और उसका कटा हाथ लिए वृद्ध मां अस्पताल में इलाज के लिए इधर-उधर भटकती रही। काफी देर के बाद मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप से घायल युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। 
विज्ञापन


अतर्रा के गांधीनगर का महेश (28) पुत्र राजू शनिवार को देर शाम बस्ती से दूर शौच को गया था। लौटने में रेल पटरी पार कर रहा था तभी फिसल कर गिर गया। इसी बीच मालगाड़ी आ गई। महेश का बायां हाथ कोहनी से कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में परिजन और पड़ोस के लोग पहुंचे और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल आए महेश के इलाज में काफी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूढ़ी मां बेटे का कटा हुआ हाथ अपने हाथों में लिए अस्पताल में डाक्टरों और कर्मचारियों के कमरों में गिड़गिड़ाती भटकती रही। पर किसी का दिल नहीं पसीजा। उधर, लहूलुहान महेश कराहता रहा। बाद में देर रात मीडिया कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंचाने पर महेश का इलाज शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed