{"_id":"69c7da27781838cfc6078fd3","slug":"hamirpur-youth-hangs-himself-after-returning-from-procession-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जुलूस से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी, पिता ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जुलूस से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी, पिता ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sat, 28 Mar 2026 07:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रामनवमी के जुलूस से लौटे युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची। परिजन ने उरई पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोतवाली अंतर्गत रमेड़ी तरौस निवासी राजू उर्फ राजेंद्र वर्मा ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक (21) शुक्रवार को दोस्तों के साथ जुलूस में शामिल था। देर रात घर पहुंचा और फिर सोने चला गया। शनिवार सुबह देर तक उसके न जागने पर जब कमरे का दरवाजे खटखटाया गया तो वह भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन
रोशनदान से देखा गया तो अभिषेक का शव फंदे से लटक रहा था। अभिषेक के पिता राजू का कहना है कि उरई में उनकी बेटी की ससुराल है। वहीं पर तीन वर्ष पूर्व बेटी की रिश्तेदार युवती से अभिषेक की दोस्ती हो गई थी। इस पर युवती के परिजन ने बेटे पर गलत आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया था। राजू के मुताबिक तीन दिन पूर्व युवती लापता हो गई थी। इसको लेकर उरई पुलिस उसे व अभिषेक को फोन कर धमका रही थी। वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन