फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Youth commits suicide after quarrel with wife

Hamirpur: पत्नी से झगड़कर युवक ने लगाया फंदा, मौत, शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

Tue, 06 Jun 2023 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Youth commits suicide after quarrel with wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक भट्ठे पर मजदूरी करता था। जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी देवेंद्र ने बताया उनके भाई देवगन (22) शराब के लती थे। सोमवार रात उनकी पत्नी अंकिता ने शराब पीने से मना किया। जिस पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


अंकिता दूसरे कमरे में सोने चली गई। इसके बाद देवगन ने देर रात कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजनों को उसका शव फंदे से लटका मिला। देवगन की मौत से मां कुमारी, पत्नी अंकिता, भाई देवेंद्र का रो रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed