फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur young man committed suicide under suspicious circumstances brother said he was murdered then hanged

Hamirpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा दी जान, पेड़ से लटका मिला शव…भाई बोला- हत्या कर लटकाया

Tue, 22 Apr 2025 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में पशु बाजार के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hamirpur young man committed suicide under suspicious circumstances brother said he was murdered then hanged
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में मंगलवार सुबह पशु बाजार के निकट बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। इससे पशु बाजार के आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने मृतक की पहचान कर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के निकट नई बस्ती निवासी राम औतार सोनी के पुत्र सुदेश सोनी (22) ने सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात घर के निकट बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को साप्ताहिक पशु बाजार होने के कारण तड़के से ही क्षेत्र में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन

मीटर रीडर का काम करता था मृतक
पेड़ से लटका शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुदेश सोनी बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में मीटर रीडर का काम करता था और अविवाहित था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

भाई ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप
आसपास के लोग मामले को संदिग्ध मानते हुए तरह तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक इस तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मृतक के भाई रामलखन सोनी ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह लोग रात में खेत में गेहूं की थ्रेसरिंग कराने के लिए चले गए थे।

विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
रात 11 बजे भांजे से फोन कराया, लेकिन फोन नहीं लगा। किसी ने उनके भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर फांसी का रूप दिया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं लग रहा है, बाकी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी हो सकती है…प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed