फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Young man commits suicide by hanging himself at home used to play DJ body sent for postmortem

Hamirpur: घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, डीजे बजाने का करता था काम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 08 Oct 2025 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Oct 2025 09:48 AM IST
सार

Hamirpur News: पुराना बेतवा घाट मुहाल में डीजे बजाने वाले युवक ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का पता नहीं चला है, जबकि देर रात व्हाट्सएप पर उसकी पिता से आखिरी बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
Hamirpur Young man commits suicide by hanging himself at home used to play DJ body sent for postmortem
घटना के रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना बेतवा घाट मुहाल में मंगलवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मोहित सोनकर (19) पुत्र सुरेश सोनकर निवासी पुराना बेतवा घाट मुहाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता था। सोमवार शाम वह किसी कार्यक्रम में गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पिता ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

विज्ञापन

बेटे को फंदे पर लटकता देख परिजन बदहवास
इसके बाद पिता ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कहा कि घर पर माताजी (दादी) अकेली हैं, घर चले आओ। इस पर मोहित ने जवाब दिया कि वह घर जा रहा है। सुबह जब पिता ड्यूटी पर थे, तभी मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि मोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी है। यह खबर सुनते ही परिजन दौड़े चले आए और बेटे को फंदे पर लटकता देख बदहवास हो गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि मोहित ने कभी किसी परेशानी की बात नहीं की थी। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed